17 May 2020 01:13 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पांचों नये पॉजिटिव सुनारों की गुवाड़ के मृतक के रिश्तेदार हैं। मृतक के दामाद सहित एक महिला व चार पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन अब सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर इनको मृतक से संक्रमण हुआ तो फिर मृतक को किससे संक्रमण हुआ। मृतक की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई गई। ऐसे में चिकित्सा विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती ही इन सबमें संक्रमण का स्रोत तलाशना है। हालांकि अनुमान पीबीएम से संक्रमण का भी लगाया गया, जो कि नोखा दैया की मृतका के संक्रमण के बारे में भी लगाया गया है। इन दोनों के ही संक्रमण की मुख्य कड़ी अबतक नहीं मिली है। लेकिन इस मामले में संक्रमण की मुख्य कड़ी की तलाश करना अनिवार्य हो जाएगा।
RELATED ARTICLES
10 April 2024 08:35 PM