18 April 2020 06:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी न्यूज़ के ऑपरेशन राशन घोटाला से बचने की अब नयी तरकीब किसी अधिकारी ने सुझाई है। जिसके बाद डिपो होल्डरों द्वारा उपभोक्ताओं के नाम पते तलाशें जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को दबाव डलवाकर गेहूं देने की तैयारी चल रही है। अधिकारी ने सुझाया है कि कैसे भी एक बार गेहूं देकर उपभोक्ता का अंगूठा लगवा लो। अंगूठा लगवाते ही अधिकारी द्वारा इन राशन होल्डरों को अभयदान देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सैकड़ों राशन कार्डों में फर्जीवाड़ा करने वाले ये डीपो होल्डर अब उन उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिनका जिक्र ख़बरमंडी न्यूज़ ने किया। चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर किये गये राशन घोटाले पर कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी द्वारा इनको बचाया जा रहा है। अंदरूनी सूत्र के मुताबिक अब कुछ छोटे-मोटे कांग्रेसी नेता भी इन आरोपियों के बचाव में उतर आए हैं। वहीं एक डिपो होल्डर तो किसी पार्षद के घर तक बार-बार जाता देखा गया है। सूत्रों का कहना है कि ये डिपो होल्डर उपभोक्ताओं के नाम-पते के लिए सुबह शाम पार्षद के घर डेरा डाल रहा है। इसने लॉक डाउन के बाद 27 मार्च 2020 को भी फर्जीवाड़ा किया बताते हैं। अब देखना यह है कि अधिकारी इस घोटाले में लिप्त डिपो होल्डरों व अन्य पर कार्रवाई करते हैं या इनका बचाव करते हैं। गरीबों के हक का राशन डकारने वालों के खिलाफ ख़बरमंडी न्यूज़ का 'ऑपरेशन राशन घोटाला' लगातार जारी रहेगा। अगर आपको भी लगता है कि आप राशन नहीं उठाते तो संभल जाएं, हो सकता है आपके खाते से फर्जी तरीके से राशन उठाया जा रहा हो।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
28 July 2021 06:39 PM