19 January 2022 07:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सुर्खियों में आए गंगाशहर थाने के नये थानाधिकारी का नाम तय हो गया है। एसपी योगेश यादव ने बताया कि लक्ष्मण सिंह राठौड़ को गंगाशहर थानाधिकारी लगाया गया है। राठौड़ हाल ही में हनुमानगढ़ से ट्रांसफर होकर बीकानेर आए थे। वे अब तक लाइन में तैनात थे।
राठौड़ कुछ सालों पहले बीकानेर सदर थानाधिकारी भी रह चुके हैं। राठौड़ ने कहा कि गुरूवार अथवा शुक्रवार को वे गंगाशहर थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM