31 August 2020 01:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक और कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हो गई है। गंगाशहर जैन कॉलेज के पीछे के निवासी 40 वर्षीय बजरंग अग्रवाल रविवार की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें बुखार के अलावा कोई समस्या नहीं थी। जिसके बाद उन्हें होम क्वॉरन्टाइन किया गया। लेकिन आज सुबह उन्हें सांस में तकलीफ होने लगी। तकलीफ बढ़ने पर परिजन उन्हें ऑटो में बिठाकर पीबीएम ले गये। परिजनों का आरोप है कि पीबीएम ने उन्हें एक घंटे तक वार्ड में लेकर इलाज शुरू नहीं किया। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद लिया गया सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। परिजनों का आरोप है कि पीबीएम अगर लापरवाही ना करते हुए उनका इलाज तुरंत शुरू कर देता तो पॉजिटिव की जान बच सकती थी।
-रविवार को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम क्वॉरन्टाइन किया गया था, लेकिन दूसरे दिन सुबह अचानक उन्हें सांस की समस्या हुई। जिसके बाद परिजन उन्हें पीबीएम ले गये। पीबीएम में पॉजिटिव की मौत हो गई। डेड बॉडी का सैंपल भी पॉजिटिव आया है। -सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा
RELATED ARTICLES
21 February 2021 10:19 PM