19 April 2024 09:04 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग वोट देने पहुंच रहे हैं। इस बीच बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास व अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी दुलीचंद मीणा ने भी अपने मत का प्रयोग किया।


अर्जुनराम ने अपनी पत्नी, पुत्रों व व पूरे परिवार के साथ वोट दिया। उन्होंने वोट से पहले घर में पूजा अर्चना भी की। वहीं जेठानंद व्यास ने भी पत्नी के साथ जाकर वोट डाला। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी दुलीचंद मीणा ने सैनिक विश्राम गृह स्थित बूथ पर जाकर वोट डाला। मीणा ने भी लाइन में लगकर वोट डाला।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 March 2021 06:33 PM