28 May 2020 07:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। टिड्डीदल ने एक बार फिर किसानों को बर्बाद कर दिया है व तबाही मचानी जारी है। आज फिर श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांवों में टिड्डीदल ने तबाही मचाई। इसके बाद अब बीछवाल क्षेत्र तक टिड्डीदल पहुंच गया है। यहां स्थित नर्सरियों में टिड्डीदल उतर चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रशासन अब भी धरातल पर कुछ नहीं कर पाया है। टिड्डी नियंत्रण को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने के बावजूद कोई एहतियात नहीं किया गया और अब भी कोई टीम नहीं पहुंची। विश्वजीत सिंह हरासर ने बताया कि यह एक सप्ताह में दूसरा हमला है, लेकिन प्रशासन संवेदनशील नहीं रहा। हरासर ने कहा कि किसानों और गरीबों की पीड़ा समझकर प्रशासन को काम करना चाहिए।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
17 August 2021 07:20 PM