27 May 2020 10:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिवंगत पुलिस निरीक्षक विष्णुदत्त विश्नोई को आज बीकानेर पुलिस कंट्रोल एवं अभय कमांड सेंटर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेंटर में विष्णुदत्त के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान सेंटर प्रभारी पुलिस निरीक्षक ईश्वरानंद शर्मा, उप निरीक्षक मोहनलाल, उप निरीक्षक पृथ्वीसिंह, सहायक उप निरीक्षक गिरधारी दान, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश, सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल, सहायक उपनिरीक्षक बलराम सिंह, हवलदार सुरेंद्र, मनोहर, राकेश आदि समस्त सेंटर स्टाफ उपस्थित था। सभी ने विष्णुदत्त की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
11 October 2020 11:38 PM