13 January 2021 11:53 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक बार फिर बीकानेर कोर्ट परिसर से चोरी का मामला सामने आया है। एक शरीफ शहरी जहां जाने से भी डरता है, चोर बेख़ौफ़ होकर उसी परिसर से चोरी की वारदातें कर रहे हैं। मामला मंगलवार का है। एडवोकेट दिनेश विश्नोई ने सुबह दस बजे नयी बिल्डिंग परिसर में लगे जनरेटर के पास अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी की थी। शाम पांच बजे कोर्ट होते ही देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। दिनेश ने सदर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज करने हेतु परिवाद दिया है। चोरी हुई मोटरसाइकिल के नंबर आरजे 07 एस एल 2951 है।
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज भी मिल नहीं पाया है। वजह, पूरे परिसर में सीसीटीवी अभी तक नहीं लगवाया गया है। ऐसा ही कुछ हाल पुराने कोर्ट परिसर के चारों ओर है। बता दें कि पिछले दिनों भी एक प्रशासनिक कार्यालय के कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध ना होने से चोरी ट्रेस नहीं हो पाई है।
RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:08 PM