30 October 2020 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा करवाने वाले बुक्की को कोतवाली पुलिस ने धर-दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रांगड़ी चौक में क्रिकेट सट्टा चल रहा है। जिस पर थानाधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने मौके पर दबिश दी। देर रात दी गई दबिश में लखोटिया चौक निवासी 52 वर्षीय केदार पारीक पुत्र गिरधरलाल पारीक को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी से लाखों का हिसाब-किताब, टीवी, फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किसी बड़े बुक्की से लाइन ले रखी थी। वहीं सट्टा भी बड़े पैमाने पर करवाया गया है। आरोपी रात को सट्टा करवाता है व सुबह लेन देन करता है। मामले की जांच कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया को दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई घटनाओं के बाद एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने सटोरियों पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दे रखे हैं। अनुमान है कि आरोपी से सट्टे के सरगनाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES
28 August 2022 05:47 PM