10 October 2020 08:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बलात्कार के मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीछवाल थाने में भी आज एक युवती प्लॉट दिलाने के नाम पर बार बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी का नाम बंटी उर्फ सफदर अली बताया जा रहा है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
परिवादिया के अनुसार बंटी नाम का शख्स छ: माह पहले उसके संपर्क में आया। आरोपी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर परिवादिया से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया है, अब उसे धमकी दे रहा है। घटना गंगानगर बायपास की बताई जा रही है। धारा 376(2)(एन) भादंसं व 66 ई आईटी एक्ट के तहत दर्ज इस मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं। मामला कोर्ट के इस्तगासे के मार्फत दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
04 December 2020 02:25 PM