11 November 2025 01:09 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में बायो डीजल सहित विभिन्न पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत व लूणकरणसर सहित लगभग पूरे बीकानेर में अवैध पेट्रोलियम माफिया सक्रिय हैं। गज़ब बात यह है कि मात्र नोखा क्षेत्र में ही इन माफियाओं के खिलाफ अधिकतर पुलिस एक्शन हुए हैं। हालांकि दो दिन पहले नापासर में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा एक्शन करवाया। जबकि नोखा सीओ रहे आरपीएस हिमांशु शर्मा ने पिछले तीन माह में इन माफियाओं के खिलाफ 6 कार्रवाई की। उन्होंने कुल एक लाख 15 हजार लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा बताते हैं।
इसी कड़ी में सीओ हिमांशु ने नोखा से रिलीव होने पहले 30 हजार लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा। टीम ने सूचना पर रासीसर के तालरिया बास में एक नोजल लगी कैंपर पकड़ी थी। इसमें कुछ मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ मिला। पुलिस ने आरोपी चालक काकड़ा, जसरासर निवासी 32 वर्षीय रूपाराम विश्नोई पुत्र हड़मान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बेच चुका था। उससे एक लाख रुपए बरामद हुए। आरोपी से कस्टडी में पूछताछ की गई तो उसने बीकानेर रीको में अवैध पेट्रोलियम का बड़ा अड्डा होने की बात बताई। आरोपी वहीं से अवैध पैट्रोलियम पदार्थ लाता था।
सीओ ने टीम सहित रीको के एक भूखंड में दबिश दी तो वहां तीन अंडरग्राउंड स्टोरेज टैंक मिले। मोटर पंप लगाकर पेट्रोलियम निकाला गया। यहां तीस हजार लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ निकला। रसद विभाग को भी सूचना दी गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर तनसुखराम, एएसआई टीकूराम, हैड कांस्टेबल नत्थाराम, कांस्टेबल गणेश, खुशराज व महेंद्र शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 August 2025 02:33 PM