12 January 2025 01:27 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के तहत शनिवार की रात करणीसिंह स्टेडियम में राजस्थान के सांस्कृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा व ढ़ोला-मरवण प्रतियोगिता में राजस्थान की वेशभूषा, आभूषण, दाढ़ी-मूंछ की खूबसूरती देखने को मिली।

मिस मरवण 2025 का खिताब महक दफ्तरी ने जीता। वहीं निर्मला शर्मा द्वितीय व आकांक्षा सुथार तृतीय स्थान पर रही। 2025 के मिस्टर बीकाणा का खिताब योगेश सेवग ने जीता। इसमें मुकेश भोजक द्वितीय रहे। वहीं प्रेमरतन व जगमाल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। ढ़ोला-मरवण में श्रवण कुमार व संजू सोनी की जोड़ी विजेता रही।

बता दें कि ऊंट उत्सव के दौरान वर्षों से मिस मरवण व मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिता होती रही है। वहीं ढ़ोला मरवण प्रतियोगिता पिछले वर्ष ही शुरू हुई है। हालांकि पिछले वर्ष ढ़ोला मरवण के साथ महिलाओं के लिए मिसेज बीकाणा प्रतियोगिता भी शुरू हुई थी। मगर इस बार मिसेज बीकाणा प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
27 March 2022 12:27 PM