25 November 2023 10:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विधानसभा चुनाव 2023 के मतदाता को वोटिंग सेशन का फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया पर डालना भारी पड़ गया। मामला लूणकरणसर का है। थानाधिकारी अमित स्वामी के अनुसार लूणकरणसर निवासी राधेश्याम व रोशन नाम के दो युवकों ने मतदान करने का फोटो डालकर नियमों का उल्लंघन किया। दोनों के खिलाफ धारा 188 व 128 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। राधेश्याम को पकड़कर पूछताछ भी की गई। मामला नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 February 2021 11:37 PM