24 April 2020 06:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी से प्रभावित मध्यम वर्ग पर बढ़ते आर्थिक संकट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा गया है। गंगाशहर के मनीष बाफना व भीनासर के शिखर चंद डागा ने इस वर्ग पर बढ़ रहे संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री से तीन मांगें की है। ईमेल किये पत्र में लिखा है कि इस वर्ग को पूरा मध्यम वर्ग निरंतर चलने वाली सरकारी योजनाओं सहित महामारी में मिल रहे सरकारी लाभ से पूरी तरह वंचित है। वहीं लॉक डाउन के तुरंत बाद रोजगार की समस्या भी सामने खड़ी होती दिख रही है। इस उपेक्षित वर्ग के भी आर्थिक रूप दो तबके हैं, जिनमें एक निम्न मध्यम है वह दूसरा मध्यम। बाफना और डागा ने अपील की है कि इस वर्ग के लिए कम से कम तीन माह का बिजली-पानी का बिल व स्कूल फीस पूर्ण रूप से माफ करें। कहा गया है कि लॉक डाउन के दौरान इस वर्ग के लोगों ने बमुश्किल घर चलाया है। वहीं बीकानेर शहर की पू्र्व-पश्चिम विधानसभा के विधायकों से भी अपील की गई है। मध्यम वर्ग के लिए उठी इस मांग को लेकर अब और भी लोग पत्र प्रेषित करेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने आवाज़ नहीं सुनी तो लोकतांत्रिक तरीका अपनाते हुए बात आवाज़ उठाई जाएगी। डागा व बाफना ने प्रदेश के पूरे मध्यम वर्ग से अपील की है कि वह भी इस अभियान को आगे बढ़ाएं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
14 March 2020 05:24 PM