10 December 2020 10:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सर्वोदय बस्ती निवासी समीर ने आज शाम को फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक शादीशुदा बताया जा रहा है। फांसी लगाने पर युवक को पीबीएम ले जाया गया, लेकिन युवक बच नहीं सका। मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
RELATED ARTICLES
18 February 2022 09:46 PM