10 November 2022 10:10 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से जैन गर्ल्स कॉलेज की छात्रा का पंजा कट गया। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र की है। कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप सिंह चारण के अनुसार हादसा पवनपुरी रेलवे गेट के कोटगेट थाने के क्षेत्राधिकार वाले ट्रैक पर हुआ। जहां देशनोक निवासी 19 वर्षीय तारा पुत्री मोडाराम चौहान रेल की चपेट में आ गई।
एएसआई श्यामलाल के अनुसार उसके लेफ्ट पैर के पंजे का कचूमर निकल गया। दौराने इलाज उसके पंजे से कुछ ऊपर तक का हिस्सा काटकर अलग करना पड़ा। युवती बेहोश थी, इसलिए बयान नहीं हो पाए। उसकी हालत में सुधार होने पर बयान लिए जाएंगे। युवती के भाई ने भी कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है। सूत्रों के मुताबिक युवती की सगाई हो रखी है। उसके पास मोबाइल था मगर पुलिस को नहीं मिला है। वह पवनपुरी रेलवे ट्रैक की तरफ पैदल क्यों गई ? वास्तविक कारणों का खुलासा युवती के बयानों के बाद होगा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
01 February 2025 09:58 PM