05 February 2022 07:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। क्रिकेटर दिशांत याग्निक आज बसंत पंचमी के अवसर पर एलएनसी स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचे। एकेडमी पहुंचे आईपीएल प्लेयर व राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच याग्निक ने बच्चों को संबोधित किया। याग्निक ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम व लगन की आवश्यकता होती है। उन्होंने अपनी सफलता के किस्से भी साझा किए। इस दौरान बच्चों ने भी याग्निक से सवाल पूछे।
कार्यक्रम के अंत में एकेडमी के डायरेक्टर राजेश शर्मा, दिलीप माचरा व भरत जैन ने याग्निक का आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर ने याग्निक को बताया कि एकेडमी के 19 छात्रों ने स्टेट व 5 छात्रों ने नेशनल खेलने की उपलब्धि हासिल की है।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM