05 July 2022 01:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तीन माह से स्टाइपेंड ना मिलने से आर्थिक तंगी का शिकार हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों इंटर्न डॉक्टरों ने आज कार्य बहिष्कार कर दिया। आज सुबह से ही करीब 250 इंटर्न डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं। हालांकि इमरजेंसी मामलों में सेवाएं जारी रखी गई है। डॉक्टरों ने आज मेडिकल कॉलेज में धरना दिया है। प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर जमकर नारेबाजी भी की गई।
डॉ मुकेश ने बताया कि स्टाइपेंड के भुगतान में देरी पहली बार नहीं हुई है। हरबार ही ऐसा किया जाता है। इस बार तीन माह से स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया गया है। फिर भी डॉक्टरों ने दो माह दो माह का स्टाइपेंड तुरंत देने की मांग की है। वहीं एक माह का भुगतान कुछ दिन बाद भी कर दिया जाए तो आपत्ति नहीं है। इंटर्न के अनुसार उन्हें काफी दिनों से केवल तारीखें ही दी जा रही है। कार्य बहिष्कार के बाद सोमवार तक भुगतान का आश्वासन दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इंटर्न डॉक्टरों को वेतन की बजाय स्टाइपेंड दिया जाता है। ताकि उनकी अर्थ से जुड़ी दैनिक गतिविधियां सुचारू रहे। मगर हर बार ही इंटर्न को यह भुगतान कई कई माह तक नहीं किया जाता। अगर यह भुगतान समय पर कर दिया जाए तो धरना, प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जैसे हालात ही नहीं आएंगे। बल्कि इंटर्न अपनी सेवाएं बिना किसी तनाव के दे पाएंगे। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 February 2022 08:12 PM