06 June 2020 08:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छोटे पर्दे की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर या उनके वकील को अब बीकानेर पुलिस थाने व कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। मामला भारतीय फौज की वर्दी के अपमान से जुड़ा है। दरअसल, एकता कपूर ने ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज चलाई है जिसका नाम है xxx2, इसमें भारतीय सेना के अपमान के विरोध में करणी सेना की बीकानेर इकाई ने कोटगेट पुलिस थाने में परिवाद देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर मारू ने बताया कि एकता ने इस वेब सीरिज में फौजी की गैरहाजिरी में उसकी पत्नी द्वारा अन्य पुरूष के साथ अवैध संबंधों का सीन दिखाया है। जिसमें फौजी की पत्नी पहले आपने आशिक को अपने पति की वर्दी पहनाती है व बाद में उस वर्दी को फाड़कर उससे संबंध बनाती है। एकता के इस कारनामे ने देश व देश की शान भारतीय सेना का अपमान किया है। मुरली मनोहर ने बताया कि उन्होंने व देहात जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह राजवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के निर्देशों की पालना करते हुए बीकानेर में यह परिवाद दिया है। इससे पहले दिल्ली में मुकदमा दर्ज हो चुका है। आज परिवाद देने के दौरान करणी सैनिक मनोज मारु, देवेंद्र सिंह शेखावत, भवानी सिंह शेखावत, राकेश धारणिया व देवीसिंह भाटी साथ रहे।

RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM