14 April 2020 11:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक-डाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को इस लॉक डाउन का पालन सख्ती से करने की अपील की है। वहीं 20 अप्रेल तक लॉक डाउन में विशेष कठोरता अपनाई जाएगी। वहीं जो कस्बे, शहर, जिले आदि कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेंगे, उनको 20 अप्रेल के बाद कुछ जरूरी छूटें दी जा सकती है। लेकिन यह भी कहा गया है कि अगर वहां कोई मरीज आ जाता है तो सारी छूट वापिस भी ली जा सकती है। ऐसे में देश को अब समझ जाना चाहिए कि बेवजह घर से निकलकर लॉक डाउन का उल्लघंन परेशानी और अधिक बढ़ा सकता है। कोरोना महामारी से देश की रक्षा इस वक्त प्रथम लक्ष्य है, अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रधानमंत्री मोदी 3 मई तक फिर लाइव आ सकते हैं। ऐसे में लॉक-डाउन से छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका अभी घर में रहकर कोरोना के फैलाव को यहीं पर रोक देना है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM