23 August 2021 03:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अपने बेहतरीन नेतृत्व से पूरे बीकानेर के एजुकेशन सेक्टर में उम्दा पहचान बनाने वाले डॉ पीएस वोहरा को अब जयपुर में बड़े सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें उत्कृष्ट एजुकेशन लीडर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। शनिवार को जयपुर की नामी महारानी गायत्री देवी स्कूल में आयोजित देश के स्कूल लीडर्स की प्रथम 'हाइब्रिड राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस' के दौरान उन्हें इस उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के कुल 30 स्कूल प्रिंसीपल आमंत्रित किए गए थे, जिनमें बीकानेर का प्रतिनिधित्व डॉ वोहरा ने किया। इन स्कूलों में बाफना स्कूल के अलावा मेयो स्कूल, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, एस आर एम इंटरनेशनल स्कूल, विद्याश्रम जयपुर व सीडलिंग ग्रुप आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि डॉ वोहरा की इस उपलब्धि ने बीकानेर का मान भी बढ़ाया है। डॉ वोहरा बाफना स्कूल के सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। वे विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास को लेकर हमेशा कुछ नया करने के लिए भी पहचाने जाते हैं।
बता दें कि कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ वोहरा ने अपने व्याख्यान में भविष्य में शिक्षण व्यवस्था किस तरह क्लासरूम टीचिंग व टेक्नोलॉजी के माध्यम से संचालित होगी, इस पर विचार व्यक्त किए। कॉन्फ्रेंस के आयोजक (जीएसएलसी) ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम थे।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM