03 September 2021 12:14 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा ने आठों मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से ये घोषणा की है। छाजेड़ ने बताया कि भानु आनंद को गंगाशहर मंडल, शशि नायर को रानी बाज़ार मंडल, अनुराधा शर्मा को जूनागढ़ मंडल, आशा शर्मा को लालगढ़ मंडल, सुमन जोशी को पुराना शहर मंडल, सुधा पारीक को नयाशहर मंडल, जमना रामावत को गोपेश्वर मंडल व भगवती स्वामी को जस्सूसर मंडल की अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह नियुक्तियां भाजपा के मंडल अध्यक्षों द्वारा भेजे गए नामों में से की गई है। अब महिला मोर्चा के मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा पर विचार होगा।
बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी अभी होनी बाकी है। पिछले काफी दिनों से इस पर मंथन चल रहा है। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा को लेकर पार्टी की कसरत भी अधिक हो रही है।

RELATED ARTICLES
25 October 2021 12:40 PM