28 November 2023 10:33 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से भीनासर निवासी महिला गंभीर घायल हो गई। महिला की पहचान भीनासर निवासी 39 वर्षीय संगीता डागा पत्नी विरेंद्र डागा के रूप में हुई है। विरेंद्र ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर में पारिवारिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने नोखा रोड़ स्थित भवन जा रहे थे। उनकी पत्नी संगीता एसबीआई बैंक के सामने पैदल रोड़ पार कर रही थी, तभी निगम के वाहन ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि संगीता गंभीर घायल हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग छूटा। संगीता के होंठ के अंदर बाहर मिलाकर करीब 40-50 टांके आए हैं। पैर की हड्डी टूट गई है। उसका भी ऑपरेशन होगा। अन्य अंदरूनी चोटें भी है।
दूसरी ओर विरेंद्र के भाई राजू डागा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने थाने में बिठा रखा है। हालांकि पुलिस इस बारे में इन्कार कर रही है। वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल महिला का पीबीएम में इलाज चल रहा है।
RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:08 PM