03 June 2020 09:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बजरंग दल की बैठक आज विभाग कार्यालय में आयोजित हुई। विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत ने बैठक के दौरान करणी प्रखंड में नियुक्तियां की। शेखावत ने करणी प्रखंड संयोजक बजरंग दल हेतु प्रदीप सिंह चौहान को संयोजक नियुक्त किया। वहीं सह संयोजक प्रेम चौधरी सांगलपुरा, रोहित सोलंकी रानीसर बास, भानू प्रताप सिंह माजीसा बास व तेज सिंह आरसीपी कॉलोनी को नियुक्त किया। दुर्गा सिंह ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी करणी प्रखंड में वार्डवार व मोहल्ले वार नियुक्तियां कर संगठन को मजबूत बनाएं। बैठक में महानगर संयोजक सूरज पुरोहित, सह संयोजक योगेश जांगिड़, देवकिशन मारु, विक्रम सिंह, भवानी सिंह आदि मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ हुई इस बैठक का समापन दिवंगत थानाधिकारी विष्णुदत्त को श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM