18 August 2021 02:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के जाने माने मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल अब फैमिली कोर्ट में काउंसलर की भूमिका में भी नज़र आएंगे। राजस्थान सरकार ने हाइकोर्ट की सलाह अनुसार प्रदेश के पच्चीस फैमिली कोर्टों में काउंसलर नियुक्त किए हैं, जिनमें डॉ सिद्धार्थ एक हैं। डॉ सिद्धार्थ को बीकानेर की फैमिली कोर्ट नंबर एक में काउंसलर नियुक्त किया। फैमिली कोर्ट में आए मामलों में डॉ सिद्धार्थ काउंसलिंग कर सुलह करवाने का कार्य करेंगे। बीकानेर से डॉ सिद्धार्थ के अतिरिक्त डॉ अंजू चावला, प्रियंका पुरोहित व अश्विनी व्यास को भी काउंसलर नियुक्त किया गया है।
सभी 25 काउंसलर दो साल के लिए नियुक्त किए गए हैं। हालांकि नई सूची आने की शर्त पर यह अवधि थोड़ी अथवा अधिक भी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि डॉ सिद्धार्थ असवाल एक सफल मनोरोग व यौनरोग चिकित्सक हैं। असवाल बीकानेर का वरदान अस्पताल के डायरेक्टर भी हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM