04 June 2021 04:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में बाजार खुलने का गलत समय व रेलवे फाटक भी कोरोना को बुलावा देने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोटगेट क्षेत्र के दोनों रेलवे गेट करीब 15-20 तक बंद रहे। एक तरफ बाजार बंद हुए, दूसरी तरफ गेट बंद हो गए। हालात यह हुए कि चारों ओर की सड़कें खचाखच भर गई। भीड़ का यह दृश्य डरावना था, कोरोना के तांडव को बुलावा दे रहा था। बता दें कि प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर बाजार खुलने का समय सुबह 6 से 11 बजे तक कर रखा है। 9 बजे से पहले सभी दुकानें खुल नहीं पाती है। अधिकतर ग्राहक भी नौ बजे बाद ही घरों से निकल पाते हैं। दो घंटे के समय में सारी भीड़ बाजारों व सड़कों पर होती है। दूसरी तरफ आधी दुकानों को ही अनुमति होती है। 11 बजते ही एक साथ लोग घरों को लौटते हैं। उस पर भी रेलवे गेट बंद मिलता है। 6 बजे से 12 बजे के बीच हर आधे घंटे में रेलवे गेट खोलने पड़ते हैं। हालात यह है कि गलत समय, आधी अनुमति व रेलवे गेट खोलने की अव्यवस्था से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती है। यहां तक कि धज्जियां उड़ने की पराकाष्ठा पार हो जाती है। यह महज कहानी नहीं है, भीड़ के वीडियो भी साझा किए जा रहे हैं।
अगर बाजार खुलने का समय यही रहा, ऐसे ही आधा बाजार खोला गया तो फिर से लॉकडाउन वाली स्थितियां आ सकती है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की सारी सीमाएं पार करने वाली इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब बाजार पूरे दिन खोले जाने चाहिए। सभी दुकानों को अनुमति दी जानी चाहिए। पुलिस बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने की ओर कदम उठाए। रेलवे से सामंजस्य स्थापित कर रेलवे फाटक की समस्या पर समाधान निकाला जाए। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
17 April 2020 09:49 PM