27 August 2026 03:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में चुनाव है और चुनाव में नशा बढ़ने की आशंका रहती ही है। मगर पुलिस मुस्तैद हो तो नशा तस्करी मुश्किल हो जाती है। अब एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने चुनावी माहौल के बीच एमडी सहित दो तस्करों को धर दबोचा है। आरोपियों से 71.84 ग्राम एमडी बरामद हुई है। इसके अलावा बलेनो कार भी जब्त की गई है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नाथ जी मंदिर के पास, शिवबाड़ी, जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सनी खटोड़ पुत्र आशाराम कुम्हार तथा हमालों की मस्जिद के पीछे, बड़ा निवासी हाल मोहता सराय, गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद अयूब के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई जेएनवीसी के आसूचना अधिकारी कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव के इनपुट पर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एस आई सुशीला मीणा मय टीम ने की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ये एमडी नोखा के किसी तस्कर से लाए थे। दोनों पार्टनरशिप में तस्करी का काम करते हैं। शनि पहले शिवबाड़ी मंदिर के सामने चाय बेचता था। वहीं सद्दाम पेंटर है।
पुलिस अब नोखा के सप्लायर के बारे में पता लगा रही है। बता दें कि कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव पिछले कुछ माह में नशे व आर्म्स के खिलाफ बड़ी संख्या में कार्रवाइयां करवा चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में वांछित ईनामी बदमाशों को भी पकड़वा चुके हैं।
यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सदर आकांक्षा गोदारा के सुपरविजन व थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एस आई सुशीला मय टीम ने की। टीम में कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव 1671, नरेश 1023 व मुकेश 704 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM