14 January 2021 11:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने नौ किलो चार सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। दरअसल, उदयरामसर बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कैंपर थानाधिकारी राणीदान चारण मय जाब्ते को देख वापिस नोखा की तरफ घूम गई। देशनोक की तरफ जा रही कैंपर का पुलिस ने पीछा किया तो कैंपर चालक ने एक कट्टा गाड़ी से बाहर पुलिस की तरफ फेंक दिया। वहीं आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। लेकिन कैंपर के नंबर पुलिस ने लिख लिए। कैंपर के नंबर आरजे 21 जीबी 7279 है।आरोपी द्वारा फेंके गए सफेद कटृटे में गांजा मिला।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू की है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM