15 August 2020 12:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों की शादी की उम्र पर पुनर्विचार की घोषणा की है। मोदी ने कहा कि इस कार्य के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। ये कमेटी देशभर में सभी बिंदुओं का विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बेटियों की शादी की न्यूनतम उम्र निर्धारित की जाएगी। बता दें कि वर्तमान में बेटियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है। अनुमान है कि यह उम्र कम की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि शादी व प्रेम संबंधों से जुड़े अपराधों के आंकड़ों के अनुसार नाबालिग बेटियों के प्रेम संबंधों व विवाह के मामले अधिक आ रहे हैं। ऐसे में विवाह की न्यूनतम आयु 16 कर दी जाए तो इन अपराधों में कमी आ सकती है। वहीं अगर यह आयु बढ़ा दी गई तो अपराध बढ़ेंगे।
RELATED ARTICLES
23 July 2020 08:00 PM