26 March 2025 03:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। वे स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। सीएम के इस दौरे में बाकी तो सब ठीक रहा लेकिन टैंट ने बीकानेर की किरकिरी करवा दी। जब सीएम भाषण दे रहे थे, उसी दौरान टैंट गिर गया। टैंट का काफी हिस्सा गिरा। इससे एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मोर्चा संभाला। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।
इस घटना से सवाल खड़े हो रहे। सूबे के मुखिया का दौरा था, भीड़ भी काफी थी। ऐसे में थोड़ी सी आंधी से टैंट उखड़ जाना सवाल खड़े करता है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
16 March 2020 08:36 PM