10 May 2021 11:54 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना वैश्विक महामारी से मुक्ति हेतु अलग अलग तरह के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे ही एक आध्यात्मिक प्रयास के तहत 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन भी हो रहा है। पंडित गोपाल के अनुसार यह अनुष्ठान 11मई अमावस्या को सुबह सवा नौ बजे से एक बजे तक होगा। देशभर के विद्वान इस अनुष्ठान से जुड़ रहे हैं। ख़ास बात यह है कि एक ही समय में 108 पंडित अपने अपने स्थानों पर इस अनुष्ठान को संपन्न करेंगे।
विश्व शांति हेतु किए जा रहे इस महायज्ञ में बीकानेर, नागौर, चुरू, श्रीगंगानगर व जोधपुर सहित देशभर के अलग अलग शहरों व गांवों के विद्वान आहुति देंगे।
पं गोपाल पाणेचा ने बताया कि यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व भी है। दरअसल, यज्ञ में गाय के गौबर से बने उपलों पर देशी घी की आहुति दी जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस प्रक्रिया से ऑक्सीजन का निर्माण होता है। इस यज्ञ के माध्यम से कोरोना महामारी से त्रस्त दुनिया को राहत प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना होगी।
पाणेचा ने बताया कि अनुष्ठान की पूरी तैयारियां कर ली गई है। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए सभी विद्वान अपने अपने स्थान पर ही यज्ञ करेंगे।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
16 April 2020 02:53 PM