23 January 2021 12:42 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत पुलिस ने एक और चोर को दबोच लिया है। 2019 में ग्राम पंचायत के मुख्यालय में हुई चोरी के मामले में झझू निवासी बरकत अली पुत्र इस्माइल खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ग्राम पंचायत से आठ बैटरियां व सोलर प्लेटें चुराईं थी।
2019 की इस मुकदमें में चोरी ट्रेस करने के प्रयास किए गए थे, मगर सफलता ना मिलने पर अदम पता एफ आर लगा दी गई थी। लेकिन हाल ही में एसपी प्रीति चंद्रा ने चोरी के सभी मामलों में सात दिवस में चोरों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद थानाधिकारी अजय कुमार अरोड़ा ने गड़े मुर्दे उखाड़ने के लिए टीमें गठित कर चोरों का पता लगाने के निर्देश दिए। टीमों ने गहन तहकीकात कर आरोपी का पता लगा लिया।
चोरी ट्रेस करने वाली टीम में एएसआई नैनूसिंह, एचसी आनंद सिंह, एचसी दौलतराम, कांस्टेबल रामकुमार व रामस्वरूप शामिल थे।
बता दें कि कोलायत पुलिस ने पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए सात-आठ चोरियां ट्रेस कर ली है। वहीं तीन तस्कर भी दबोचे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 September 2020 10:41 PM