15 August 2022 06:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। उदयरामसर बाईपास के पास रोड़वेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदयरामसर निवासी 62 वर्षीय बंशीलाल शर्मा पुत्र रतनलाल के रूप में हुई। गंगाशहर थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। बंशीलाल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई रोड़वेज बस की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
बता दें कि सड़कों पर रोड़वेज व प्राइवेट बसों सहित बोलेरो कैम्पर, मैजिक आदि वाहनों की लापरवाही की वजह से हर दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती है।
RELATED ARTICLES
01 November 2024 03:00 PM