12 May 2022 08:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लोहा पिघला देने वाली गर्मी के बीच बिजली कटौती आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन रही है। शुक्रवार सुबह आवश्यक उपकरणों के रख रखाव के उद्देश्य से दो घंटे की बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती बीकानेर नगरीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में होगी। बीकेईएसएल के अनुसार कटौती का असर फोर्ट स्कूल, लालजी होटल, जेल वैल, हवा महल, त्यागी वाटिका, बिस्कुट वाली गली, कोटगेट थाना, मटका गली, छोटू मोटू, काली माई, आबकारी, नया कुंआ, लोहारों का मोहल्ला, भुजिया बाजार, सुनारों की गुवाड़, बड़ा बाजार, रांगड़ी चौक, ढड्ढ़ों का चौक, दस्सानियों का चौक, रामपुरिया मोहल्ला, सिक्खों का मोहल्ला, कोचर चौक, गोस्वामी मोहल्ला, खड़गावतों का मोहल्ला व गोलछा चौक में रहेगा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
08 September 2023 10:12 PM