01 September 2020 02:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कर्जदारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। गजेंद्र शर्मा की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह संकेत मिले हैं। याचिकाकर्ता ने ब्याज चुकाने की अवधि में छूट के दौरान ब्याज पर ब्याज न लगाने की अपील की थी। इस पर एससी ने केंद्र सरकार से सवाल किए। इस पूरे मामले में यह भी संकेत मिले हैं कि टर्म लोन चुकाने में छूट की अवधि दो वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है। इसी तरह ब्याज को लेकर भी बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि इसके लिए आरबीआई के साथ केंद्र की मीटिंग के बाद ही निर्णय होगा। उल्लेखनीय है कि मंदी के इस दौर में कर्ज चुकाना तो दूर ब्याज भरना भी भारी हो रहा है। ऐसे में अगर टर्म लोन चुकाने की अवधि दो वर्ष बढ़ाई गई तो आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM