12 March 2020 03:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आए दिन सड़क हादसों में हो रही मौतों के खौफ़ से जहां कर कोई सहमा हुआ है वहीं गंगाशहर का एक इंस्टीटयूट बेखौफ बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा है। बोथरा चौक-1 के पास की गली में जेएससी इंसृटीट्यूट के बच्चे आज दोपहर करीब एक बजे ऑटो में जा रहे थे, इसी दौरान वहां खड़े 'ख़बरमंडी' न्यूज़ के पाठक ने फोटो क्लिक कर ली।

यह बेहद भयावह है कि इस ऑटो में बच्चे भेड़-बकरियों की तरह ठूंसे हुए थे। एक शिकायतकर्ता के अनुसार इस इंस्टीटयूट ने यह पहली बार नहीं किया है बल्कि यह इनके लिए आम बात है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा को सिर्फ आय का साधन बना चुके बहुत सारे इंस्टीटयूट ऐसे हैं जो बच्चों की सुरक्षा के साथ हर रोज खिलवाड़ कर रहे हैं।

'ख़बरमंडी' न्यूज़ के पास ऐसी और भी शिकायतें आई, जिसके बाद 'ख़बरमंडी' की टीम निगरानी रख रही है। बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षण संस्थानों के नाम आगे भी उजागर किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
16 April 2021 02:21 PM