21 June 2020 08:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी हो या अन्य कोई रोग, इन्हें हराने के लिए योग महत्वपूर्ण है। इसी तथ्य को ध्यान रखते हुए नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका व टीम द्वारा विश्व योग दिवस पर योग क्रियाओं का अभ्यास करके स्वस्थ भारत, सुरक्षित भारत का संदेश दिया गया। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि महामारी के इस दौर में योग-प्राणायाम की विशेष महत्ता हो गई है। योगासनों से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। पवन महनोत ने बताया कि योग प्रशिक्षिका गीता बजाज ने योगासनों का अभ्यास करवाया। इस दौरान भाजपा के नन्दकिशोर सोलंकी, ओम राजपुरोहित, अंजली, दिव्या सोनी, मोहम्मद अयूब, चन्द्रशेखर व्यास, राकेश चलाना, भवानीशंकर, कपिल राजवंशी, रामकुमार व्यास, रवि पारीक, पवन सुथार, रमेश भाटी, मनोज गहलोत, मनोज पड़िहार, रमेश सैनी, जगदीश मोदी, शंकर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य जनों ने योगासन किए।
RELATED ARTICLES
18 March 2021 08:54 PM