22 May 2020 08:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में इलाज ले रहे कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। मृतक नागौर जिले का बताया जा रहा है, जो पीबीएम में भर्ती था। पीबीएम में कोरोना से यह पांचवीं मौत है। इनमें से दो महिलाएं व एक पुरुष बीकानेर का था। वहीं नागौर जिले की एक गर्भवती व अब इस व्यक्ति की मौत हो गई है। सत्तर साल का यह मरीज़ ऑक्सीजन पर ही था। इसको बीपी की समस्या थी। बता दें कि 18 मई को ही इसे पीबीएम लाया गया था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM