03 July 2020 06:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आज कुल बीस कोरोना पॉजिटिव आए हैं, इससे भी बड़ी ख़बर यह है कि अब कोरोना पीड़ित को अस्पताल में रहना अनिवार्य नहीं होगा। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि अब कोरोना मरीज़ चाहे और उनके घर में नियमानुसार क्वॉरन्टाइन फैसिलिटी हो तो मरीज को घर पर रखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि क्वॉरन्टाइन के लिए घर में अलग से कमरा, टॉयलेट-बाथरूम आदि हो। यह अटैच कमरा भी हो सकता है अथवा अलग हिस्सा भी हो सकता है। इसके साथ ही होम क्वॉरन्टाइन रहने वाले मरीज़ के परिजनों में से किसी एक को केयर टेकर के रूप में अधिकृत होना पड़ेगा। जिसके लिए चिकित्सा विभाग के पास डॉक्यूमेंट का एक जत्था है जिस पर हस्ताक्षर कर जिम्मेदारी लेनी होगी। मरीज़ को होम क्वॉरन्टाइन की अनुमति चिकित्सा विभाग द्वारा निरीक्षण के बाद ही दी जाएगी। बता दें कि अब प्रतिदिन बड़ी संख्या कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं, ऐसे में इतने मरीजों की व्यवस्था भी संभव नहीं हो पाती।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
28 December 2020 01:01 PM