04 October 2023 08:15 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेरपुरा निवासी 55 वर्षीय बीरबल राम पुत्र मूला राम, 35 वर्षीय कानाराम पुत्र मनीराम, 23 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार थे। अरजनसर के पास एक ट्रक व ट्रेक्टर ट्रोली के बीच बाइक फंस गई। हादसा राजमार्ग संख्या 62 स्थित ग्वार गम फैक्ट्री के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो। तीनों व्यक्तियों के शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM