15 January 2022 11:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार की पहली कोरोना सूची में 348 पॉजिटिव सामने आए हैं। अभी आई सूची में खाजूवाला, लूणकरणसर, कोलायत, पूगल, नोरंगदेसर, उदासर सहित बीकानेर नगरीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पॉजिटिव मिले हैं। परकोटे के अंदर के विभिन्न गली मोहल्लों से लेकर बाहरी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पॉजिटिव मिले हैं। उपनगर गंगाशहर में भी काफी पॉजिटिव मिले हैं। इसके अतिरिक्त होटलों में भी पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजी कोठी में फिर एक पॉजिटिव सामने आया है।
बता दें कि तेज गति से फैलने वाले इस कोरोना ने गली गली संक्रमण फैला दिया है। हालांकि वैक्सीन लगी होने के कारण सामान्य लक्षण ही सामने आ रहे हैं। जिनके वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है तथा जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित उनके लिए खतरा हो सकता है। देखें सूची





RELATED ARTICLES
19 November 2020 11:41 AM