08 July 2023 02:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले कम हुई गर्मी व सुहावने मौसम ने फैंस को एक तरफ राहत प्रदान कर दी है तो दूसरी तरफ बरसात का डर भी सता रहा है। डर इसलिए कि कहीं बरसात सभा में होने वाली भीड़ को कम ना कर दे। अभी अभी नौरंगदेसर में बूंदाबांदी हुई। पूरे बीकानेर में बादल छाए हुए हैं। मोदी जल्द ही बीकानेर पहुंचेंगे। मोदी के स्वागत में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यपाल कलराज मिश्र, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित राज्य के अधिकतर नेता बीकानेर पहुंच चुके हैं। नितिन गडकरी सहित अन्य केंद्रीय मंत्री पीएम मोदी के साथ ही बीकानेर पहुंचेंगे।
RELATED ARTICLES
30 November 2023 11:41 PM