19 December 2021 01:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के ज्वैलर्स के यहां चोरी का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 1-2 बजे की है। चौधरी कॉलोनी रोड़ स्थित कान्हा ज्वैलर्स में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है। सुबह दस बजे जब ज्वैलरी दुकान के मालिक राम सोनी दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। शटर भी थोड़ा सा खुला मिला। आरोपी कुल्हाड़ी, फावड़ा, गेंची व पेचकस आदि लाए थे। मगर सबकुछ वापिस ले गए। ताले भी लेकर गए।
सूचना पर सीओ पवन भदौरिया, थानाधिकारी राणीदान चारण, एफ एस टीम, पार्षद भंवरलाल साहू आदि पहुंचे। राणीदान चारण ने बताया कि विभिन्न टीमों की मदद ली जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दो अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों के मुंह ढ़ंके हुए थे। चोर ने एंड्रॉयड मोबाइल से टॉर्च भी जलाई।
राम सोनी ने बताया कि उसकी दुकान में करीब सात आठ किलो चांदी के आभूषण थे। वहीं सोने के आभूषण भी भारी मात्रा में थे। पुलिस जांच के बाद शटर खुलने पर ही चोरी हुए माल का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। ख़बर लिखने तक टीमें मौके पर थी।


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM