15 August 2021 07:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा की रेलवे लाइन के पास बने मार्केट पर भारी संकट के बादल छा गए हैं। यहां बनी करीब 70-80 दुकानों व घरों को उत्तर पश्चिम रेलवे ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी पक्के निर्माणों को अवैध बताया गया है। वहीं निर्माण वैध होने का दावा करने वाले बिल्डिंग मालिकों से रेलवे की एनओसी मांगी गई है।
दरअसल, मेड़ता से बीकानेर तक रेलवे डबल लाइन बना रहा है। नोखा इस प्रॉजेक्ट की जद में आ रहा है। नियमानुसार रेलवे पटरियों के दोनों तरफ की 50-50 फीट यानी कुल 100 फीट जमीन रेलवे की होती है। जहां किसी भी प्रकार के पक्के निर्माण के लिए रेलवे से एनओसी लेनी पड़ती है। बताया जा रहा है कि यहां हुए निर्माण रेलवे के अनुसार अवैध है। आरोप है कि नोखा नगर पालिका ने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर रेलवे की जमीन पर निर्माण की परमिशन दे रखी है। यहां तक कि पट्टे भी जारी कर रखे हैं। ऐसे में व्यापारियों व निवासियों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। रेलवे की तरफ से मुआवजे की संभावना भी कम लग रही है। मुआवजा दिया भी तो जमीन का दिया जाएगा। जबकि लोगों ने निर्माण में भी खर्चा कर रखा है। जमी जमाई दुकानें हटने से व्यापार भी प्रभावित होगा। यहां 7-8 तीन मंजिला बिल्डिंगें भी है।
अगर नोखा नगर पालिका ने परमिशन व पट्टे जारी कर रखे हैं तो यह पालिका की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
18 April 2020 03:13 PM