05 September 2020 12:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 14 साल की नाबालिग विवाहिता से सरकारी अस्पताल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना देशनोक थाना क्षेत्र के केसर देसर जाटान का बताया जा रहा है। जहां कि 14 वर्षीय विवाहिता ने आरोप लगाया है कि वह 3 सिंतबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी सास के साथ सरकारी अस्पताल गई थी। प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए गई विवाहिता को ड्यूटी पर मौजूद जीएनएम ने परीक्षण कक्ष में बुलाया और वहां प्रेग्नेंसी टेस्ट के बहाने अश्लीलता की हदें पार कर दी। आरोप है कि परिवादिया द्वारा ना करने पर मोदी ने उसके गले पर कैंची रखकर चिल्लाने से मना कर दिया। पुलिस ने धारा 376(2)(ड) भादंसं, 3ख, 4,5(ड़)/6पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों के अनुसार परिवादिया की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी जब वह 12 साल की थी। वहीं दस्तावेजों में भी उसकी उम्र 14 साल है। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर 12 वर्ष की उम्र में हुआ विवाह छिपा कैसे रह गया। क्या पुलिस इस अपराध पर कोई कार्रवाई करेगी ।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 February 2024 09:18 AM