23 November 2021 05:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 24 नवंबर की सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों की लंबे समय तक बत्ती गुल हो जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटौती बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक रहेगी। इस तीन घंटे की कटौती से सुदर्शना नगर, साईं बाबा मंदिर, पंवारसर कुआं, महिला मंडल स्कूल, केसरदेसर कुएं के पास, अगुणा चौक, सिनक्रेटिक स्कूल, निगम स्टोर के पीछे का क्षेत्र प्रभावित होगा।
उल्लेखनीय है कि सुबह का समय स्कूल व ऑफिस का समय होता है। ऐसे में मोबाइल लैपटॉप चार्ज, कपड़े प्रेस व पानी गर्म आदि आवश्यक काम पहले ही निपटा लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
08 November 2021 07:46 PM