18 April 2024 02:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की रैली में शामिल हुए भाजपाईयों को हजारों रूपए का चूना लगने की ख़बर है। बुधवार को भीनासर से होते हुए बीकानेर नगरीय क्षेत्र में अर्जुन राम की रैली निकली थी। इसी दौरान भीनासर से गंगाशहर तक पहुंचते पहुंचते भाजपा पार्षद प्रदीप उपाध्याय के तेईस हजार रूपए गायब हो गए। प्रदीप उपाध्याय के अनुसार पैसे भीनासर से गंगाशहर तक ही कहीं गायब हुए हैं। वहीं कोतवाली क्षेत्र में रैली में शामिल गणेशीलाल सोनी के साढ़े सत्रह हजार रूपए गायब हो गए। कोतवाली पुलिस के अनुसार एक वीडियो सामने आया लेकिन उसमें कुछ स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पैसे कहां और किसने निकाले यह स्पष्ट नहीं है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व बीजेपी के एक ऐसे ही कार्यक्रम में सर्किट हाउस से लेकर लक्ष्मीनाथ जी मंदिर तक चोरों ने कई भाजपाईयों की जेब कतर ली थी। उस समय एक पूर्व विधायक परिवार के भाजपा नेता भी चपेट में आए थे। जेब कतरे जाने की ऐसी घटनाएं अक्सर बीजेपी के कार्यक्रमों में होती रहती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM