19 March 2022 07:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्थित रंगाई के कारखाने में आग लगने की सूचना है। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उदयरामसर की गुर्जर कॉलोनी स्थित एक रंगाई के कारखाने में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि कारखाने में कपड़ा रंगाई का कार्य होता है। इस वजह से यहां करीब 50-60 पंखे लगे थे। केमिकल व कपड़ा भी भारी मात्रा में था। शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक किसी कारखाने की जगह किराए पर ली हुई थी। गंगाशहर पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की। देखें फोटो
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
26 September 2020 12:02 AM