25 April 2021 12:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की अच्छी ख़बर यह है कि दिल्ली से लापता हुआ गंगाशहर निवासी प्रवीण पारख मिल गया है। आज सुबह वह घर पहुंच चुका है।
शनिवार को ख़बरमंडी ने प्रवीण के लापता होने की ख़बर लगाई थी। ख़बर जैसे ही वायरल हुई प्रवीण के पिता डालचंद पारख के पास फोन आने लगे। देर शाम बीकानेर से फोन आया कि एक युवक को देखा गया है जो प्रवीण की तरह दिखता है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे मगर बात नहीं बनीं। बाद में प्रवीण की बुआ की लड़की ने उसे दिल्ली स्टेशन पर देखा। वह चेन्नई से दिल्ली आई थी, जहां से बीकानेर आने के लिए स्टेशन पहुंची। मामले में विशेष भूमिका निभाने वाले गंगासागर फाउंडेशन के हेमंत कातेला के अनुसार प्रवीण की बहन को ख़बरमंडी की ख़बर से प्रवीण के लापता होने की जानकारी मिली थी। उसी वक्त उसे स्टेशन पर देखा तो तुरंत उसे रोककर साथ ले लिया गया। उसने प्रवीण के पिता को फोन कर सूचना दी। आज सुबह बहन के साथ प्रवीण गंगाशहर स्थित अपने निवास पर पहुंच गया।
प्रवीण के पिता डालचंद के अनुसार उसकी तबीयत थोड़ी नर्म है। उसे क्वॉरन्टाइन किया गया है। डॉक्टर के परामर्श पर दवाई शुरू की गई है।
प्रवीण इतने दिन कहां था, क्या हुआ था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
बता दें कि गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने भी पूरा सहयोग किया। उन्होंने अपील की है कि अगर किसी को कोई परेशान करे तो वह उनके पास आ जाए, पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी।
प्रवीण के पिता डालचंद पारख सभी मदद करने वालों का आभार जताया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
10 September 2022 01:02 PM