13 August 2021 10:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फैशन की दुनिया में मूंछों और दाढ़ी के बीकानेरी बादशाह इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में नजर आए। हाल ही में गुजरात में आयोजित इंटरनेशनल बियर्ड मॉडल शो बियर्ड एंड मास्टेच बैटल 2021 में बीकानेर के राहुल थानवी व चंद्र प्रकाश व्यास ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित देशभर के युवाओं ने अपनी दाढ़ी मूंछ स्टाइल का जलवा दिखाया।
इस प्रतियोगिता में बीकानेर के किशोर कल्ला ने बियर्ड व मूंछ की नौ अलग अलग श्रेणियों में पारसियाल बियर्ड का खिताब जीता। वहीं शो के हीरो बाड़मेर के दलपत सिंह व मध्यप्रदेश के सुरेंद्र सिंह चावड़ा रहे। जोधपुर के मुकेश कुमार ने कैप्टन की भूमिका निभाई।
निर्णायक की भूमिका में थानवी व व्यास के अलावा श्याम सुन्दर पुणे, इशाक खान व आशीष उपाध्याय भीलवाड़ा भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि राहुल शंकर थानवी बीकानेर में खासे चर्चित हैं। उन्हें मूंछ श्री की उपाधि भी हासिल है। वहीं चंद्र प्रकाश व्यास अंतरराष्ट्रीय दाढ़ी मूंछ चैंपियन है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM